बहोरीबंद पुलिस के हाथ लगा भैंस चोर गिरोह, गिरोह के पांच सदस्यों से एक पिकअप, एक मोटर साईकिल, 4 भैंस सहित बरामद, थाना क्षेत्र में थे सक्रिय

Oplus_0

बहोरीबंद पुलिस के हाथ लगा भैंस चोर गिरोह, गिरोह के पांच सदस्यों से एक पिकअप, एक मोटर साईकिल, 4 भैंस सहित बरामद, थाना क्षेत्र में थे सक्रिय

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन मे आज 24 मई 25 को थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा की टीम द्वारा चोरी गई चार भैंस, एक पिकअप, एक मोटर साईकिल तथा एक रस्सी सहित पशु चोर गिरोह के पांच बदमाशो को गिरफ्तार कर न्यायालय कटनी पेश किया गया।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गत 22 मई 25 को फरियादी दिनेश पिता गया प्रसाद यादव निवासी बहोरीबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई की गत 16 मई 25 की रात उसके घर में बनी सार का दरवाजा खोलकर अज्ञात बदमाश 4 नग भैंस चोरी कर ले गया है। तलाश करने पर भैंस नही मिली। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 23 मई 25 की रात पशु चोरी गिरोह के मरू उर्फ नरेन्द्र यादव पिता लोचन यादव उम्र 36 साल, गोठल उर्फ नरेन्द्र यादव पिता लोचन यादव उम्र 38 साल दोनो निवासी मडई पथरोई थाना सिहोरा जिला जबलपुर,  मोनू यादव पिता नेमचन्द्र यादव उम्र 20 साल, चाटा उर्फ आनंद यादव पिता बाबू लाल उम्र 36 साल दोनों निवासी माला बुडागर थाना गोसलपुर जिला जबलपुर एवं राजेश चौधरी पिता रामप्यारे चौधरी उम्र 36 साल निवासी पुरैना थाना पनागर जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर भखरी हार ग्राम दिनारी खम्हरिया थाना सिहोरा जिला जबलपुर से चोरी गई चार नग भैंस, घटना में प्रयुक्त एक पिकअप तथा एक मोटर साईकिल व एक रस्सी जप्त कर आज गिरफ्तार आरोपियो को माननीय न्यायालय कटनी पेश कराया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरी सुरेन्द्र शर्मा, सउनि अजय सिंह, आर. अतुल श्रीवास्तव, कोमल शा, आशुतोष सिंह, दीपक सिंह, आकाश साहू की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post