शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेलर और पिकअप किया जब्त, ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की हुई पुष्टि

कटनी। सड़क सुरक्षा को लेकर कटनी जिले की बड़वारा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण निराकरण के लिए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 26 अक्टूबर 2026 को बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप क्रमांक MP 35 ZD 8050 और ट्रेलर क्रमांक MP 65 ZB 6635 को रोककर चालकों की जांच की। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर दोनों चालकों द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। ट्रेलर चालक की पहचान विनोद विश्वकर्मा (47), पिता होरी लाल विश्वकर्मा, निवासी बिजुरी, जिला अनूपपुर के रूप में हुई। वहीं, पिकअप चालक अरविंद सिंह (20), पिता खिलावन सिंह, निवासी ग्राम कड़ना, जिला पन्ना का रहने वाला है।
पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के मामले में दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। इसके साथ ही चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत और आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और नशे में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *