आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने निकाली शिक्षक स्वाभिमान रैली, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कटनी। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आव्हान पर अध्यापक शिक्षक संवर्ग ने मुख्यमंत्री के नाम आज 13 जुलाई को अनुविभागीय अधिकारी कटनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए अपनी प़मुख मागों में दोष पूर्ण ई अटेंडेंस व्यवस्था लागू न की जावे, नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि गणना करते हुए पेंशन केन्द्रीय कर्मचारियों के समान दी जाए, जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत अध्यापक शिक्षक संवर्ग और स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाए, गुरूजी संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से क़मोन्नति लाभ दिया जाए, लंम्बित क़मोन्नति आदेश जारी कर क़मोन्नति प़ाप्त शिक्षकों को एरियर्स दिया जाए, हडताल अवधि का वेतन एवं रोकी गई  वेतन वृद्धी दी जाए, अतिथी शिक्षकों को पूर्ण माह का वेतन देते हुए शासकीय कर्मचारियों की तरह अवकाश की पात्रता हो उक्त मागों को लेकर शिक्षक स्वाभिमान रैली बेंकट लायब़ेरी से अनुविभागीय कार्यालय तक निकालकर ज्ञापन वाचन कर सौंपा गया। ज्ञापन सुशील कुमार दुबे जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सहयोगी नरेश सोनी जिलासचिव, शैलेन्द्र सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष, दर्शन  सिंह, अनिल हल्दकार, पुष्पलता चौबे, संध्या ठाकुर, महिमा तिवारी, बेबी बैरागी, दिवाकर पाण्डेय, नरेन्द्र पटेल, सुदामा यादव, अमर लाल, राजेंद्र राय, सोहन हल्दकार, हरेंद्र सैनी ब्लाक अध्यक्ष बहोरीबंद, राकेश सेन, बसोरी लाल, अनिल मिश्राम, कंधीलाल, वीरभान, जगजीवन, राजेंद्र परौहा, रामकृपाल, बालकिशन, वीरेंद्र सिहं, राजेंद्र सिंह, उजियार सिंह, नीरज सोनी, मिट्ठू लाल, आर के झारिया, रामनरेश यादव, शेख शाबिर, शेख सुबराति, ब़जेश क्षत्री, प़दुम दत्त तिवारी सहित अन्य सैकडों की उपस्थिती रही। अन्त में सभी का अभार शैलेन्द्र सिंह बघेल जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *