महंगाई भत्ता 55% किए जाने पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने माना मुख्यमंत्री का आभार

Oplus_131072

कटनी। प्रदेश के कर्मचारियों के हित में लिए गए शानदार निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बघेल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा कर्मचारी संवर्ग के हित में लगातार अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। चाहे वह पदोन्नति का मामला हो या कर्मचारियों के स्थानांतरण नीति का, वर्तमान में प्रदेश के मुखिया कर्मचारियों के प्रति बेहद संवेदनशील है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त  किस्त स्वीकृत कर प्रदेश के सभी कर्मचारियों को केंद्र के समान 55% महंगाई भत्ता दिए जाने से प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों में खुशी की लहर है। जिले के सभी कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने संबंधी आदेश जारी करने की अपील की है। धन्यवाद ज्ञापित करने में प्रांतीय संगठन मंत्री मौजीलाल चक्रवर्ती, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय सिंह बघेल, ज़िलाअध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, सचिव नरेश सोनी, अजय गर्ग, गुड्डा रैदास, अशोक सिंह, विनय गुप्ता, केदार प्रसाद पटेल, हरेन्द्र सैनी, पहलाद पटेल, अर्चना खरोटे , संध्या दाहिया आदि शामिल है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *