अफवाहों से बचें, किसी भी आशंका की तत्काल दें पुलिस को सूचना, बकरीद एवं जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर पुलिस कंट्रोल रुम में हुई शांति समिति की बैठक, एसपी ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा

अफवाहों से बचें, किसी भी आशंका की तत्काल दें पुलिस को सूचना, बकरीद एवं जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर पुलिस कंट्रोल रुम में हुई शांति समिति की बैठक, एसपी ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Oplus_131072

कटनी। आज पुलिस कंट्रोल रुम मे आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) एवं जगन्नाथ राथ यात्रा को लेकर कलेक्टर दिलीप यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की मौजूदगी में कानून व्यवस्था एवं सूरक्षा को दृष्टिगत् रखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपस्थितजनो से अपील करते हुए कहा गया कि वे आगामी त्यौहारो को मिलजुलकर, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाये। अफवाहो से बचे एवं किसी भी प्रकार की शंका या सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस थाना, चौकी को सूचित करे। सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर, कमेन्ट, लाइक न करे और न ही ऐसी पोस्ट को आगे फार्वर्ड करे। सभी नागरिको से यह भी अपेक्षा की गई कि वे कोई ऐसा कार्य न करे जिससे किसी धर्म जाति या समुदाय की भावनाएं आहत हो।

पुलिस प्रशासन द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये हर संभव कदम उठाये जा रहे है। आमजन की सक्रिय भागीदारी से त्यौहारो का आयोजन सफल एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण मे सुनिश्चित किया जायेगा।

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर दिलीप यादव, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, ज्वाइंट कलेक्टर श्रीमति संस्कृति लटोरिया, भाजपा जिलाअध्यक्ष दीपक टंडन, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, भाजापा पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, पूर्व महापौर शंशाक श्रीवास्तव, गुलाम ख्वाजा नियाजी अध्यक्ष जिला हज कमेटी, मारुफ अहमद हनफी म.प्र मुस्लिम विकास परिषद, गुमान सिंह अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, समाजसेवी विवेक शर्मा, पप्पू दीक्षित चाणक्य बाम्हण महासभा, संजय चतुर्वेदी एडवोकेट, इंदू मिश्रा बजरंग दल, प्रमोद सरावगी तथा सभी धर्मों एवं समुदायो के धर्मावलंबी बडी संख्या मे उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟जन्मदिन विशेष🌟 जनसेवा की अनोखी मिसाल, पार्षद प्रियंका बिट्टू जनसेवा के लिए हर पल रहती है तत्पर, बनाई अलग पहचान, पति की प्रेरणा ने दी जीवन को नई राह, वेतन सेवा को करती है समर्पित, पढ़े खबर विशेष…