शाम ढलते ही सड़क पर उतरी कोतवाली पुलिस, बदमाशों की टोह लेने के साथ सड़क की व्यवस्था कराई दुरुस्त

कटनी। शाम ढलने के साथ शहर में बदमाशों एवं संदिग्धों की चहल कदमी सड़कों पर होने की आशंका को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे अपनी टीम को साथ लेकर पैदल ही सड़कों पर उतर आई। पैदल बाजार का भ्रमण करने के साथ उन्होंने बदमाशों की टोह लेते हुए न केवल संदिग्धों से पूछ परख की, बल्कि बाजार में पसरी अवस्था को दुरुस्त करने के इरादे से नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी हटवा कर आवागमन सुचारू कराया।
इस दौरान बातचीत करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने कहा कि शाम के समय सड़कों पर भीड़भाड़ अधिक होती है, ऐसे में आपराधिक घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही भीड़ की अधिकता होने के कारण लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए शाम के वक्त बाजार में बदमाशों की चेकिंग करने के साथ-साथ वाहनों को भी व्यवस्थित कराने की कार्यवाही की जा रही है। बाजार की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत कोतवाली पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *