बरही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 25 को, सियासी पारा हाई, जीतू पटवारी एवं उमंग सिंघार के आगमन पर जुटेंगे कार्यकर्ता, स्थानीय समस्या को लेकर हुंकार

कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही में आगामी 25 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कटनी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इस दौरान वर्षों से मौजूद स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता हुंकार भरेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण उपाध्यक्ष संदीप वाजपेयी (पप्पू भैया) ने कहा की कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा।।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कटनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण उपाध्यक्ष संदीप वाजपेयी (पप्पू भैया) ने नेताओं के आगमन पर स्वागत की तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *