अमीरगंज गौशाला की व्यवस्थाएं सुचारू, पशुओं का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी के अंतर्गत स्थित अमीरगंज गौशाला में पशुओं की देखरेख एवं संरक्षण हेतु व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि विगत दिवस महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा गौशाला निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में शनिवार को गौशाला में रह रहे गोवंश के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पशुओं की सामान्य जांच के साथ-साथ आवश्यक उपचार, दवाइयां एवं पोषण संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा गौशाला में स्वच्छता, चारा-पानी, शेड एवं सुरक्षा की व्यवस्थाओं पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे गोवंश को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निगम प्रशासन ने बताया कि पशुओं के संरक्षण एवं स्वास्थ्य संवर्धन हेतु इस प्रकार के परीक्षण एवं निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *