नवरात्रि पर्व पर विवेकानंद वार्ड वासियों को मिली विकास कार्यों की एक और बड़ी सौगात, 51 लाख से अधिक की लागत से होगा सड़क एवं नाली निर्माण, महापौर, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन

कटनी। विवेकानंद वार्ड में सुगम आवागमन एवं सड़क एवं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नाली निर्माण कार्य के लिए 51 लाख 21 हजार रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में वरिष्ठ नागरिक अशोक पाठक द्वारा पूजन कर विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं स्थानीय पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, गोविंद चावला, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व उप महापौर दुर्गा दास बैनर्जी, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, शिवकुमार सोनी, रचना गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की विशेष मौजूदगी रही।

आवागमन एवं जल निकासी की व्यवस्था होगी बेहतर
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अपने संबोधन में सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि शासन के सहयोग से नगर के समुचित विकास हेतु सभी वार्डों में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। विकास कार्यों का लाभ नागरिकों को समय पर मिले इसके लिए नगर निगम द्वारा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के प्रयास पर भी जोर दिया जा रहा है। लंबे समय से वार्ड में सड़क और नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। आपने स्थानीय नागरिकों से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करने का आग्रह करते हुए कार्य की गुणवत्ता पर शंका होने पर क्षेत्रीय उपयंत्री अथवा निगम कार्यालय को इसकी सूचना देने की भी बात कही।
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
नगर विकास को गति देने तथा नागरिकों की सुविधा हेतु किए गए भूमिपूजन में विवेकानंद वार्ड स्थित सुरेश गुप्ता के घर से लेकर गोस्वामी के घर से साऊथ स्टेशन के पास तक 18 लाख 60 हजार रुपए से नाली निर्माण कार्य शामिल है। वहीं मुकेश बर्मन के घर से आदर्श वाटिका होते हुए विभिन्न स्थलों पर 32 लाख 61 हजार रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा।
हुआ जोरदार स्वागत
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र गुप्ता एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा वर्षों से लंबित मांग पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर श्रीमती सूरी का पुष्पहार से जोरदार स्वागत करते करते हुए आगे भी वार्ड की समस्याओं का निराकरण में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। वार्ड पार्षद श्री गुप्ता ने कहा कि विभिन्न स्थलों पर सड़क निर्माण हो जाने से जहां नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी वहीं नाली निर्माण होने से पानी भराव की समस्या का निराकरण होगा तथा वार्ड की सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इसके पूर्व महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित जनों के साथ लखेरा स्थित अनिल सोनी निवास गली का जायजा लेते हुए मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश क्षेत्रीय उपयंत्री को दिए
इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक भोलाराम साहू, अशोक पाठक, राकेश गुप्ता बल्लू, विनोद गुप्ता, महेंद्र सिंह, कृष्ण पाल, कौशलेश मिश्रा, दिनेश तिवारी, दिनेश बर्मन, अनिल साहू, नरेश श्रीवास्तव, मनसुख लाल रजक, भरत रजक, दीपक पाठक, आशु गोस्वामी, गौकरण गोस्वामी, डॉ सुषमा गोयल सहित स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *