डन कॉलोनी के श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग से सजा प्रभु का दरबार, माँ अन्नपूर्णा की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, भक्तों को वितरित किया गया महाप्रसाद

Oplus_16908288

कटनी। श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, डन कॉलोनी में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भव्य भोग अर्पित किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ प्राप्त किया। महोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। दोपहर में विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसके पश्चात माँ अन्नपूर्णा सहित मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की महाआरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाआरती के उपरांत मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर ‘जय माँ अन्नपूर्णा’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सेवादारों एवं भक्तों के सामूहिक सहयोग से अन्नकूट महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *