औद्योगिक क्षेत्र अमकुही में सुरक्षा को लेकर डीएसपी शिवा पाठक की अगुवाई में हुई पुलिस की अहम बैठक, मिल और कारखाना संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश

औद्योगिक क्षेत्र अमकुही में सुरक्षा को लेकर डीएसपी शिवा पाठक की अगुवाई में हुई पुलिस की अहम बैठक, मिल और कारखाना संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश

कटनी। औद्योगिक क्षेत्र अमकुही की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना माधवनगर पुलिस ने मिल एवं कारखाना संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की। यह बैठक पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक की उपस्थिति रही।
बैठक में थाना प्रभारी माधवनगर ने उद्योग संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। कारखाना मालिकों को परिसर में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-निकास रजिस्टर तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी गई। पुलिस ने बाहरी एवं प्रवासी श्रमिकों का अनिवार्य सत्यापन कर उनकी जानकारी स्थानीय थाने में उपलब्ध कराने, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा चोरी, अवैध कब्जे, संदिग्ध व्यक्तियों या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्रमिकों से जुड़े विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करने और आपात स्थिति में त्वरित संपर्क के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर प्रतिष्ठानों में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने की भी अपील की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उद्योग संचालकों को भरोसा दिलाया कि किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या या आपात स्थिति में कटनी पुलिस हर समय उनके सहयोग और सुरक्षा के लिए उपलब्ध रहेगी। साथ ही सभी कारखाना संचालकों से पुलिस के साथ सतत समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post