अनंत चतुर्दशी पर रपटा कटनी में दिखा अद्भुत नजारा, प्रवीण बजाज द्वारा बनाए गए घाट में विसर्जन के लिए उमड़ी भीड़, परिवार सहित प्राकृतिक छटा का आनंद लेते नजर आए लोग

कटनी। अनंत चतुर्दशी पर आज कटनी के रपटा नदी पुल के पास बनाए गए सुंदर घाट पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां पर शहर के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों लोगों ने समाजसेवी प्रवीण बजाज द्वारा बनवाए गए कुंड में गजानन की प्रतिमाएं विसर्जित की, उसके बाद सुंदर घाट पर परिवार सहित घंटों समय बिताते हुए प्रकृति का आनंद लिया।
आपको बता दें कि शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रवीण बजाज के द्वारा बजाज एनक्लेव रपटा के समीप रपटा नदी पर सौंदरीकरण कराते हुए सुंदर कुंड का निर्माण निजी खर्चे पर कराया गया है। सौंदरीकरण एवं कुंड निर्मित हो जाने के बाद यहां की सुंदरता कई गुना बढ़ गई है। नवरात्र, गणेश विसर्जन एवं जवारा विसर्जन के दौरान यहां पर बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी लोग पहुंचकर विसर्जन कुंड में प्रतिमाएं एवं अन्य पूजन सामग्री विसर्जित करते हैं। समाजसेवी श्री बजाज के द्वारा यहां पर आने वाले हजारों लोगों की सुविधा को देखते हुए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सहूलियतों का भी खास ध्यान रखा जाता है। अनंत चतुर्दशी पर आज यहां गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *