आई.एच.एस.डी.पी. योजना के पात्र हितग्राहियों को लाटरी पद्धति से भवनों का आवंटन आज

Oplus_131072

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा आई.एच.एस.डी.पी. योजना के सरला नगर, प्रेम नगर, अमकुही, अमीरगंज एवं इंद्रानगर में निर्मित भवनों का लाटरी पद्धति से आवंटन आज शुक्रवार 16 मई को दोपहर 1 बजे से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा और निगमायुक्त नीलेश दुबे की विशेष मौजूदगी में नगर निगम के एम.आई.सी. हॉल में किया जाना है।

भवन आबंटन की कार्यवाही के दौरान निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामई मौजूदगी रहेगी।

समस्त चयनित हितग्राही जिनके द्वारा रजिस्ट्रेशन की राशि नगर निगम में जमा करा दी गई है ऐसे पात्र हितग्राहियों से भवन आवंटन की कार्यवाही के दौरान  उपस्थित रहने की अपील निगम प्रशाशन द्वारा की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *