अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम, पर्यावरण की रक्षा के लिए लिया संकल्प

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम, पर्यावरण की रक्षा के लिए लिया संकल्प

Oplus_131072

कटनी। पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कटनी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महाकौशल प्रांतअध्यक्ष कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पर्यावरण की रक्षा, पेड़ लगाकर उन्हें जीवित रखने का मौजूद लोगों के द्वारा संकल्प लिया गया। साथ ही पानी बचाने एवं प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए भी सदस्यों ने संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यश चमड़िया, ब्रजकिशोर चतुर्वेदी, अशोक सोनी, महेंद्र जायसवाल, अजय शर्मा, मौसम सिंह, अशोक निषाद, रत्नेश रावत, अखिलेश पांडे सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने पर्यावरण बचाव एवं उसकी रक्षा का प्रण लिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post