अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने की बैठक, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई विभिन्न विषयों पर मंथन

कटनी। कटनी में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन कटनी की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यालय नर्मदा कालोनी झिझरी कटनी मे गत दिवस आयोजित की गई। बैठक मे राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाने, जिला उपभोक्ता क्लब का गठन कर सूची कलेक्टर कटनी को सौपने, बाजार की खोज खबर हेतु चर्चा, तथा उपभोक्ता आन्दोलन को तेज करने सहित उपभोकताओ की समस्याओ पर चर्चा कर निर्णय किया जाना मुख्य विषय था। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हरिशंकर शुक्ला ने की। जिसमें मुख्य रूप से के.एल. पांडेय जिलाध्यक्ष, प्रीती सेन जिलाध्यक्ष महिला विग, उमा बहरे शहर अध्यक्ष महिला विग, डा.ऊषापांडेय, कल्पना दुबे, अनंत तिवारी, ओम.पी. दुवे, डा एम ए.खान, आशा सुहाने, शसी शुक्ल, सुमन सेनी, स्वेता अग्रवाल, अलका वर्मा, रंजना सिघानिया, नीती वर्मा, हीरालाल जायसवाल, अमन सुहाने, पीताम्बर भेरवानी, राजू प्रधान, राजकुमार बारी, राजेश बहरे सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *