बंगला टोला में कुल्हाडी, लाठी, डण्डा से खूनी संघर्ष करते हुए बलवा करने वाले सभी 10 आरोपी गिरफ्तार, कुठला पुलिस को मिली सफलता

कटनी। विगत दिनों कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांग्ला टोला में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष की घटना सामने आई थी। उक्त मामले में तलवार लाठी, डंडों का उपयोग करते हुए बलवा किया था। कुठला पुलिस ने बंगला टोला में खूनी संघर्ष करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है।
यह हुई थी घटना
विगत 14 दिसंबर की रात लगभग 10:15 बजे आधारकाप निवासी 40 वर्षीय लूसन निषाद पिता गोपाल निषाद अपनी पत्नी राजकुमारी निषाद के साथ मोटर साइकिल से अपने खेत जा रहा था। जैसे ही वह बंगला टोला बस्ती में पहुँचा, तभी रास्ते में दो व्यक्तियों ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया, जिससे मोटर साइकिल सहित लूसन निषाद गिर पड़ा। लूसन निषाद ने उनसे ऐसा करने का कारण पूछा तो दोनों ने माँ बहन की गालियाँ देते हुए हाथ डण्डे से मारपीट करने लगे, मारपीट से लूसन एवं उसकी पत्नी राजकुमारी निषाद को सिर में गम्भीर चोटे आई। घटना की जानकारी लूसन निषाद की पत्नी ने अपने पुत्र को फोन से दी जिस पर पुत्र दिनेश उर्फ नीशू निषाद, आशु निषाद, भतीजा विनोद निषाद, अर्जुन निषाद, करन निषाद एवं भूपेन्द्र ठाकुर सभी मौके पर पहुँचे व बीच वचाव में लग गए। उसी समय आरोपी अमृत लाल कोल, लाला कोल, अरमान कोल एवं अन्य कुल 10 व्यक्ति वहाँ एकत्रित हो गए और लूसन बगैरह को जिन्दा मत छोड़ो, जान से खत्म कर दो कहते हुए सभी ने लाठी, डण्डा, ईंट, पत्थर एवं कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे लूसन निषाद, राजकुमारी निषाद, आशु, विनोद, विकास उर्फ करन निषाद, अर्जुन निषाद, दिनेश निषाद को गम्भीर चोटे आई थी। हमलावरों से बचने के लिए उन्होंने वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने मोटर साइकिल को भी लाठी, डण्डे एवं पत्थरों से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।
इन्हें किया गिरफ्तार
रिपोर्ट दर्ज करते हुए कुठला पुलिस ने अंजाम देने वाले आरोपी लालजी कोल पिता स्व ईश्वर कोल उम्र 45 वर्ष, बरसात उर्फ सुरेश कोल पिता लालजी कोल उम्र 18 वर्ष, साजन कोल पिता लालजी कोल उम्र 19 वर्ष को विगत 16 दिसंबर 2025 को तथा आरोपीगण अमृत कोल पिता स्व. तेजीलाल कोल उम्र 50 वर्ष, लाला उर्फ विवेक कोल पिता बबलू कोल उम्र 22 वर्ष, विकास कोल उर्फ विक्को पिता लालजी कोल उम्र 25 वर्ष, समीर कोल पिता छोटू कोल उम्र 20 वर्ष सभी निवासी बंगला थाना कुठला जिला कटनी एवं 3 नाबालिग अपचारियों सहित सभी आरोपियों को आज 20 दिसंबर 2025 को पकड़कर पूछताछ करते हुए घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लाठी, डण्डा जप्त किया। सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, सौरभ सोनी, सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, तीरथ तेकाम, मनसुखलाल साहू, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, नरेन्द्र पटेल, सविता तिवारी, आरक्षक शिशिर पाण्डेय, विजय प्रजापति, मनोज सिंह, दुर्गेश सिंह, हर्षुल मिश्रा एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *