अजाक्स संघ कटनी ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, समस्याओं का निराकरण करने रखी मांग

Oplus_131072

कटनी। मध्य प्रदेश अज़ाक्स संघ कटनी के जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के प्रांतीय आवाहन पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज 20 अप्रैल 2025 को  मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन अजीत तिवारी तहसीलदार ग्रामीण के माध्यम से सौंपा गया। अज़ाक्स की प्रमुख मांगे सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं मध्य प्रदेश के स्पेशल काउंसिल मनोज गौरकेला से नवीन पदोन्नति नियम का ड्राफ्ट तैयार कराया गया। 28 जनवरी 2022 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जो निर्णय दिया गया है उसके अनुरूप उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्ति मुख्य न्यायाधीश श्री गुप्ता द्वारा संविधान एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार बनाए गए नवीन पदोन्नति नियम का शीघ्र लागू किया जाए, बैकलॉग की पूर्ति के संबंध में अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के रिक्त बैकलॉग पदों की पूर्ति हेतु नियुक्तिकर्ता अधिकारी को निर्देशित किया जाए एक माह के अंदर विज्ञापन जारी कर प्राप्त आवेदनों का एक सप्ताह में परीक्षण कर मेरिट के आधार पर नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया जाए, इससे शासन की छवि पर सकारात्मक प्रभाव होगा, साथ ही उक्त निर्णय मिल का पत्थर साबित होकर अनुसूचित जाति जनजाति के विकास के साथ-साथ मध्य प्रदेश में सर्वाधिक विकास एवं उत्कृष्ट राज्य बनाने में सहायक सिद्ध होगा मध्य प्रदेश के लोक सेवकों के हितों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र लागू किया जावे राज्य के लोक सेवकों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जावे आउट सोर्सिंग प्रथा बंद किया जाए अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति समय पर दिया जावे 07 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे, पूर्व जिला अध्यक्ष सोहनलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष सुग्रीव सिंह मरावी, जय चौधरी, सुभाष कुमार, अमित कुंडे, ओमप्रकाश सकतेल, विजय चौधरी, हरीश बेन, कपिल मनहर, मनोज दहिया ने उपस्थित होकर सौंपा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *