मीडिया में अवैध उत्खनन की खबरें सामने आने के बाद जागा खनिज विभाग, पोकलेन मशीन की जब्त, विजयराघवगढ़ के ग्राम खिरवा में बंद खदान में चल रहा था अवैध खनन

कटनी। जिले में जगह जगह चल रहे अवैध उत्खनन की खबरें समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं कुछ ऐसी ही खबर विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी सामने आई। यहां पर बंद खदानों में लंबे समय से हो रहे अवैध उत्खनन की खबरें मीडिया की सुर्खीया बनने के बाद आखिरकार खनिज विभाग की नींद टूटी और उत्खनन बंद कराने आमला सक्रिय हुआ। कार्रवाई करते हुए विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम खिरवा में एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग एवं संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा की गई।
उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम खिरवा स्थित एक लैप्स हो चुकी पुरानी चूना खदान में बिना अनुमति के पत्थर एवं मलबे का उत्खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि चेन माउंटेन (पोकलेन) मशीन स्वीकृत खदान की सीमा से बाहर जाकर अवैध खनन में लगी हुई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान निजी भूमि स्वामी एवं वाहन मालिक के बयान लिए गए हैं और संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा एवं खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते के नेतृत्व में खनिज अमले ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से मशीन को जब्त कर कैमोर थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधितों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग मिला।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *