गाय से टकराकर वाहन खाई में गिरा, यातायात थाना प्रभारी सहित उनकी टीम ने वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में महाकुंभ प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार अपनी सेवा दे रही है।

इसी क्रम में आज 17 फरवरी 2025 को यातायात पुलिस ने पेट्रोलिंग दौरान पीर बाबा बायपास राम ढाबा के पास सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय मौके पर अपने बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर पाया कि गाय से वाहन टकरा कर सड़क के किनारे खाई में गिर गया था। जिससे दुर्घटना घटित हुई। यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय द्वारा वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित निकाल कर प्राथमिक उपचार हेतु अन्य वाहन से रवाना किया गया एवं NHAI की सहायता से क्रेन की मदद से वाहन को निकालकर सुरक्षित स्थान में खड़ा कराया गया। दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई वाहन में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *