नो पार्किंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हुई कार्यवाही, एसपी ने भी भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं, वसूला गया जुर्माना

कटनी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आज नगर निगम एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 20 स्थानों पर नो पार्किंग का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से 10 हजार का समन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा स्वयं शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में नो पार्किंग में खड़े वाहन अत्यधिक बाधा उत्पन्न करते हैं, इसी बात को देखते हुए यातायात विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर आज कार्यवाही अंजाम दी।
संयुक्त अभियान में मनेन्द्र सिंह, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम, राहुल पांडे, यातायात प्रभारी, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, थाना कोतवाली उप निरीक्षक नेहा मौर्य, सूबेदार सोनम उइके का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *