शराब पीकर बाइक चला रहे युवक पर कार्रवाई, वाहन जब्त, ग्राम बिछपुरा में उपद्रव मचाने वाले दो युवक गिरफ्तार, निवार पुलिस ने पहुंचाया जेल

कटनी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवार पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम निवार में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZC 1197 के चालक हरकेश कोल (31) को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा।
ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत बाइक जब्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
उपद्रवी गिरफ्त में
इसी तरह निवार पुलिस ने कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बिछपुरा शाहपुर में उपद्रव करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आशीष चौहान (21) और नितेश चौहान (22), दोनों निवासी ग्राम बिछपुरा, थाना माधवनगर, को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को एसडीएम कटनी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। दोनों मामलों में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा एवं उनकी टीम के द्वारा की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *