करंट लगाकर जानवरों का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मनेहरा जंगल में बिछाया था करंट

कटनी। चौकी निवार एवं थाना माधवनगर पुलिस ने मनेहरा के जंगल में करंट लगाकर जानवरों का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मनेहरा के जंगल में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्यक्ति की मौत करंट लगने और जलने से हुई है। मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ मंजा पिता बिहारी चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी मनेहरा थाना माधवनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, मनीष कुमार, आरक्षक अरविंद एवं बकील की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *