ऑटो चालक से शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौकी निवार पुलिस की कार्रवाई

कटनी। चौकी निवार पुलिस ने ऑटो चालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन डुमार (28 वर्ष), पिता भोला डुमार, निवासी बड़खेड़ा, थाना माधवनगर, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 691/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 119(1) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक ऑटो चालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे और इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव तथा आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में उपद्रव और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *