रात में घर में घुसकर चोरी का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, निवार चौकी पुलिस को मिली सफलता

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात्रि में घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 30 अप्रैल 2026 को चौकी निवार क्षेत्र में एक आरोपी द्वारा रात के समय घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद पटेल (उम्र 34 वर्ष), निवासी बड़खेरा, थाना माधवनगर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 331(4), 305(1), 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष एवं आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *