ABVP ने माल्यार्पण कर मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती, युवाओं को राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

ABVP ने माल्यार्पण कर मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती, युवाओं को राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

कटनी। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कटनी इकाई द्वारा कटनी साउथ स्टेशन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और चरित्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ABVP के नगर मंत्री संजय कुशवाहा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज के युवाओं को राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। इस दौरान जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी, भाग संयोजक नितिन साहू, आदेश त्रिपाठी, राहुल दुबे, आयुष तोमर, सुमित रजक, राज, प्रशांत राजभर, विपिन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post