सड़क हादसों पर अंकुश लगाने सड़क में मशक्कत, यातायात सहित चार थानों की टीम ने एन एच 30 का लिया जाएगा, अतिक्रमण हटाने दुकानदारों को थमाया नोटिस

Oplus_131072

कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में स्लीमनाबाद से चाका बाईपास तक होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आज यातायात सहित चार थानों की पुलिस सड़क पर मशक्कत करती दिखाई दी।

यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि राजमार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आज माधवनगर थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया एवं कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र के साथ मिलकर राजमार्ग का निरीक्षण किया गया। हादसों एवं प्रयाजराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्लीमनाबाद से चाका बायपास में हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने एवं हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण ज्ञात कर सुरक्षात्मक उपाय किए गए। साथ ही रोड क्लियरेंस हेतु दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाया गया एवं रोड क्लियरेंस कराया गया। दुकानदारों को नोटिस देकर 7 दिवस का समय देकर स्थाई अतिक्रमण को हटाने की समझाइश दी गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय, थाना प्रभारी माधवनगर रूपेश राजपूत, थाना प्रभारी स्लिमनाबाद अखिलेश दाहिया, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा एवं एनएचएआई की टीम उपस्थित रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟अनदेखी🌟 शहर का हृदय स्थल मिशन चौक बदबू और जानवरों के खून से सना, मुख्यमंत्री के निर्देश रद्दी की टोकरी में, ईश्वरी पूरा वार्ड मीट मार्केट के रहवासियों ने की लिखित शिकायत, बोले पहले भी उपज चुका तनाव…