मेहड़ दरबार में उत्सव के रूप में मनी श्री गुरु नानक देव जयंती, प्रकाश पर्व पर 23 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला, उल्लास पूर्वक किए गए हर दिन आयोजन

कटनी। शांति नगर स्थित मेहड़ दरबार में श्री गुरु नानक देव साहब की 556वीं जयंती प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उत्सवी माहौल में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व को लेकर 23 अक्टूबर से प्रारंभ हुए धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला गुरु नानक देव जी की जयंती तक चलता रहा।
कार्यक्रमों की कड़ी में मेंहड़ दरबार में 23 अक्टूबर से 13000 जपजी साहब का पाठ प्रतिदिन किया गया। 30 अक्टूबर को साप्ताहिक पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ। 1 नवंबर को यहां भजन कीर्तन के बीच तुलसी विवाह संपन्न हुआ। गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर गत 5 नवंबर को प्रातः 6 बजे से भव्य शोभायात्रा दरबार से निकाली गई जिसमें स्थानीय धर्म प्रेमी लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। सुबह 11 बजे से भजन कीर्तन एवं सत्संग आयोजित हुआ। उसके उपरांत रात्रि लगभग 1:20 बजे दिव्य डोली दर्शन एवं बधाई गीत गाए गए। इसके साथ ही यहां 556 दीप प्रज्वलित किए गए। प्रकाश उत्सव पर्व के दौरान महा आरती, अरदास के साथ ही केक प्रसाद वितरित करते हुए जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *