नाबालिग चला रहा था बिना नंबर का अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर, निवार पुलिस ने अवैध रेत से भरे वाहन को किया जब्त

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन करते हुए एक वाहन को जब्त किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ने 27 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए एक नीले रंग का बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर पकड़ा, जो अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था। जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर एक नाबालिग बालक चला रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को धारा 106 बीएनएसएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 एवं 130(3)/177 के तहत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की। जब्त वाहन को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं आरक्षक वकील की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *