मुहर्रम पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर एसपी कार्यालय में हुई बैठक, एडिशनल एसपी ने की धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ किया मंथन

कटनी। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज 23 जून को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य द्वारा जिले के धर्मगुरुओं, ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्थाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। साथ ही मुहर्रम के दौरान जुलूस मार्ग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा की गई। अंत में सभी नागरिकों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सहयोग बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं आवश्यक सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *