माधवनगर मुक्तिधाम में बनेगा भगवान भोलेनाथ का भव्य मंदिर, समाज सेवी प्रकाश आहूजा, निरंजन पंजवानी ने किया मंदिर निर्माण का भूमि पूजन

कटनी। माधवनगर मुक्तिधाम में कालों के काल महाकाल भगवान भोलेनाथ का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मुक्तिधाम में महाकाल भगवान भोलेनाथ के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन विकास दिवस माधव नगर के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। भव्य मंदिर निर्माण कार्य के लिये गत दिवस  वरिष्ठ समाजसेवी  प्रकाश आहूजा, समाजसेवी निरंजन पंजवानी, समाजसेवी डॉक्टर वीएम राजपाल, रमेश मोटवानी, राजेश पंजवानी, जय शिव संस्था के सदस्य रूप बसंत आडवानी, गोपीचंद दावड़ा, रामचंद मोटवानी सहित अन्य सभी सदस्य गण की उपस्थिति में विधिविधान से भूमि पूजन किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *