मेन बाजार स्थित अगरबत्ती की दुकान में लगी भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप

Oplus_131072

कटनी। शहर के मुख्य बाजार स्थित गीता एजेन्सीज में आज गुरुवार 19 जून की शाम करीब साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

जानकारी के मुताबिक गीता एजेन्सीज में अगरबत्ती की थोक और फुटकर बिक्री होती है। यहां लाखों का माल आग में जलकर खाक हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *