सरस्वती शिशु मंदिर कटनी में 3 दिवसीय एआई प्रशिक्षण शिविर आयोजित, नई शिक्षा नीति को बढ़ावा देने कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी का महत्वपूर्ण कदम

सरस्वती शिशु मंदिर कटनी में 3 दिवसीय एआई प्रशिक्षण शिविर आयोजित, नई शिक्षा नीति को बढ़ावा देने कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी का महत्वपूर्ण कदम

Oplus_131072

कटनी। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के आई टी मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर कटनी में एक 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “एआई फॉर टीचर्स”। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मूल बातों और इसके शैक्षिक क्षेत्र में अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी प्रदान करना।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और नवाचारी बनाने के लिए एआई का उपयोग करने की बारीकियों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को समझना और इसके कार्यान्वयन के तरीकों को सीखना। एआई के उपयोग से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और शिक्षकों को इसके लिए तैयार करना। शिक्षकों को एआई का उपयोग करके अपने प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने और शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को एआई की विभिन्न तकनीकों और इसके शैक्षिक क्षेत्र में उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में एआई की परिभाषा, इसके प्रकार और इसके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी गई। एआई का उपयोग कैसे शैक्षिक प्रक्रिया को बेहतर बना सकता है, जैसे कि व्यक्तिगत शिक्षा, मूल्यांकन और शिक्षकों के लिए सहायक उपकरण। शिक्षकों को एआई टूल्स और प्लेटफॉर्म्स के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निस्संदेह एक सराहनीय प्रयास है जो शिक्षकों को एआई के क्षेत्र में अद्यतन रखने और उन्हें अपने शिक्षण में नवीनतम तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा। इस प्रशिक्षण से शिक्षकों और छात्रों दोनों को लाभ होगा और शैक्षिक क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम नई शिक्षा नीति को बढ़ावा देने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिसमें शिक्षा को अधिक प्रौद्योगिकी-आधारित और नवाचारी बनाने पर जोर दिया गया है। इस पहल से शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों और इसके कार्यान्वयन के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात की दिशा में निगम प्रशासन का एक और प्रभावी कदम, जिला न्यायालय क्षेत्र से प्रारंभ हुआ रोड मार्किंग कार्य, सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को मिलेगा बढ़ावा