बहुड़ा नदी पुल के गांजा सहित मिला बदमाश, 2.6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कुठला पुलिस ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

कटनी। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 37 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम बिलहरी से बड़खेरा जाने वाले मार्ग पर बहुड़ा नदी पुल के पास एक व्यक्ति हाथ में नीले रंग का थैला लिए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम जितेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ मज्जुल ठाकुर (41) निवासी बिलहरी बड़खेरा थाना कुठला बताया। तलाशी लेने पर उसके थैले से 2 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 576/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक रामाश्रय सिंह, अजय यादव एवं आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *