4 घंटे के धरने के बाद थमा रीठी में रेल रोको आंदोलन, आश्वासन पर माने ग्रामीण, पुलिस का रहा पहरा

4 घंटे के धरने के बाद थमा रीठी में रेल रोको आंदोलन, आश्वासन पर माने ग्रामीण, पुलिस का रहा पहरा

कटनी/रीठी। जिले के रीठी रेलवे स्टेशन पर आज ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग कोटा-जबलपुर ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करने या उसके स्थान पर दयोदय एक्सप्रेस का रीठी स्टेशन पर स्टॉपेज देने की रही। आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी रही ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से लगातार चर्चा की और उनकी मांगों को लेकर समझाइश दी।
काफी देर चली वार्ता के बाद रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे दोबारा बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल रीठी रेलवे स्टेशन पर स्थिति सामान्य है, लेकिन अब सभी की नजरें रेलवे प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post