स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों को सुरक्षित किया सुपुर्द

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के अंतर्गत अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 356/2026, धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश कर उसे सकुशल दस्तयाब किया।
दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद, उप निरीक्षक जुबेर अली, महिला आरक्षक नेहा शर्मा, आरक्षक विशाल शिवहरे एवं आरक्षक सोन सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *