कटनी में विभिन ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए सांसद विवेक तनखा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, ट्रेनों के स्टॉपेज से होगी राजस्व में वृद्धि, दिव्यांशु मिश्रा ने जताया आभार
कटनी। व्यापारिक एवं माइनिंग हब होने के साथ साथ कटनी एक बड़ा रेलवे जंक्शन भी है, उक्त बात की गंभीरता को समझते हुए राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने कटनी में लंबे समय से उठाई जाने वाली अनेकों ट्रेनों के कटनी ठहराव के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनखा ने समाजसेवी दिव्यांशु मिश्रा-अंशु के आग्रह पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिख कर विभिन दिशाओं को जाने वाली ट्रेन क्रमशः ट्रेन क्रमांक 12141/42 राजेंद्र नगर कुर्ला, गाड़ी क्रमांक 11055/56 एलटीटी गोरखपुर गोदाम एक्सप्रेस, गाड़ी क्रमांक 11059/60 एलटीटी छपरा एक्सप्रेस, गाड़ी क्रमांक 11053/54 एलटीटी आजमगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी क्रमांक 12293/94 एलटीटी दूरंतो सुपर एक्सप्रेस, गाड़ी क्रमांक 22111/12 अमृत भारत अयोध्या एक्सप्रेस के कटनी स्टेशन पर ठहराव की मांग की है।
साथ ही उन्होंने पुणे महाराष्ट्र को जाने के लिए कटनी से मात्र एक ट्रेन पुणे पटना 12149/50 जिसमे रिजर्वेशन की भी भारी किल्लत होती है, इस रूट पर भी एक नई ट्रेन चलने की बात पत्र में की है एवं श्री तनखा ने विकल्प के रूप में शहडोल नागपुर एक्सप्रेस को 11201/02 को पुणे तक चलाये जाने की माँग भी की है। उन्होंने बताया है कि कटनी में कटनी मुंडवारा एवं साउथ स्टेशन प्रारंभ हो जाने से ट्रैफिक कम हुआ है, इन ट्रेनों के कटनी ठहराव से राजस्व में वृद्धि होगी एवं जिले एवं आजु बाजु के छोटे जिलों से कटनी आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत पहुंचेगी।कटनी निवासी समाजसेवी कमल मोहननी के पत्र के जवाब में सरकार ने पूर्व में बताया है कि उक्त ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेल मंत्रालय के पास भेजा जा चुका है।श्री तनखा ने इन ट्रेनों के ठहराव की बात राज्यसभा के माध्यम से भी सरकार तक पहुँचाने का वादा किया है।








