जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्यमंत्री ने की अमर्यादित टिप्पणी, विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बोले कांग्रेसी बढ़ती लोकप्रियता से घबराए सीएम

जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्यमंत्री ने की अमर्यादित टिप्पणी, विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बोले कांग्रेसी बढ़ती लोकप्रियता से घबराए सीएम

कटनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर कटनी के द्वारा आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए टिप्पणी की कड़ी निंदा की और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक शुचिता एवं मर्यादित संवाद की पक्षधर रही है। किसी भी जननेता के विरुद्ध अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करता है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जनहित के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठा रहे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा के नेता इस प्रकार की अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के सम्मान एवं कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी न केवल एक व्यक्ति का बल्कि समूचे कांग्रेस परिवार का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीकों से इस मानसिकता का विरोध करते रहेंगे तथा जनहित, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।
एडवोकेट अमित शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत एवं अमर्यादित टिप्पणियां किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है, जिससे घबराकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस प्रकार की निम्नस्तरीय राजनीति पर उतर आए हैं।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, पूर्व मंत्री राजमणि पटेल, रजनी वर्मा, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, मंगल सिंह, कमलेश यादव, आनंद पटेल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, राम मुलवानी, आदिता वर्मा, मारूफ अहमद हनीफ, अहमद कुरैशी, नारायण निषाद, संदीप यादव, इमरान खान, मुन्ना कुशवाहा, रंजीत सिंह, श्याम पाहुजा, अजय कोल, विजय मंगल चौधरी, राजकुमार विश्वकर्मा, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, अजय खटीक, जितेन्द्र बड़गैया, शशांक गुप्ता, सुरजीत सिंह सोलंकी, अजय वर्मा, एड. तरुण दुबे, अंशु गुप्ता, माधवेंद्र सिंह, मुकेश बर्मन, दिलदार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post