यूसीसी पर उच्च स्तरीय जन परामर्श लेने कटनी पहुंची विशेष टीम, सांसद, विधायक श्री जायसवाल सहित प्रबुद्धजनों ने दिये सुझाव

यूसीसी पर उच्च स्तरीय जन परामर्श लेने कटनी पहुंची विशेष टीम, सांसद, विधायक श्री जायसवाल सहित प्रबुद्धजनों ने दिये सुझाव

कटनी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक रविवार को शासकीय तिलक महाविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों तथा विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त किये गए। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य अनूप नायर (कानूनविद) ने किया।
इस अवसर पर सांसद खजुराहो वीडी शर्मा, विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप कुमार मिश्रा, एस डी एम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे। उच्च स्तरीय बैठक में सांसद वीडी शर्मा और विधायक संदीप जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह, समाजसेवी मोहन नागवानी, शिक्षा विद् डा चित्रा प्रभात सहित अन्य समाज,वर्ग के लोगों और जन प्रतिनिधियों , समाजसेवियों आदि ने भी शामिल होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟कराह रही पुलिस🌟 सड़क पर आरक्षक 500 रुपए ले तो थाना प्रभारी दोषी, थाने के अंदर अगर एसआई पैसा ले तो बदल गए नियम, ये कैसा नजरिया, कर्मचारियों को दंड देने, मनोबल तोड़ने में कटनी पुलिस रच रही नया इतिहास…