नागरिकगण अब नजदीकी जोन कार्यालय में भी पहुंचकर करा सकेंगे समग्र आई.डी से संबंधित कार्य, निगमायुक्त सुश्री परिहार के निर्देश पर जोन वार कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्व

नागरिकगण अब नजदीकी जोन कार्यालय में भी पहुंचकर करा सकेंगे समग्र आई.डी से संबंधित कार्य, निगमायुक्त सुश्री परिहार के निर्देश पर जोन वार कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्व

कटनी। नागरिकों की सुविधा एवं समग्र आई.डी से संबंधित कार्यो की सुविधा आसानी से प्राप्त करने की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अब नगर निगम कार्यालय के अलावा जोन कार्यालय क्रमांक 2 दुर्गा चौक खिरहनी सहित जोन कार्यालय माधव नगर के माध्यम से भी समग्र आई डी बनवाने एवं आवश्यक सुधार कार्यो हेतु सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इस संबंध में उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर नगर निगम कार्यालय के समग्र केन्द्र से वार्ड क्रमांक 1 से 12 तक तथा वार्ड क्रमांक 22 से 27 तक तथा वार्ड क्रमांक 29 से 37 तक के नागरिकों के समग्र आई से संबंधित कार्य हेतु कम्प्यूटर आपरेटर निखिल तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं जोन क्रमांक 2 दुर्गा चौक खिरहनी के वार्ड क्रमांक 13 से 21 तक के नागरिकों के समग्र आई.डी संबंधी कार्य हेतु कम्प्यूटर आपरेटर ज्योति मिश्रा को नियुक्त किया गया है। जबकि इसी प्रकार जोन कार्यालय 4 माधवनगर के वार्ड क्रमांक 28 तथा वार्ड क्रमांक 38 से 45 तक के नागरिकों के समग्र आई.डी संबंधी कार्य हेतु रितिका पांडेय कंप्यूटर ऑपरेटर को नियुक्त किया जाकर नागरिकों की समग्र आईडी से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। निगम प्रशासन ने जोन कार्यालय के संबंधित वार्डो के वासियों से अपील की है कि वे अपने वार्ड के जोन कार्यालय में पहुचकर नियुक्त कंप्यूटर आपरेटर के माध्यम से समग्र आई.डी से संबंधित कार्य आसानी से करा सकते है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post