सर्वोच्च प्राथमिकता से विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश

कटनी। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वीकृत एवं पूर्ण कार्यों की भौतिक पूर्णता एवं सीसी जारी कराएं।
नल जल योजनाओं का हस्तांतरण
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं को पूर्णता के उपरांत ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्ती से आधी अधूरी नल जल योजनाओं को पूर्ण कार्य कराई जाने के उपरांत हस्तांतरण की कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं।
ई-केवाईसी
जिला पंचायत सीईओ ने समग्र एवं मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड धारियों और श्रमिकों का ईकेवाईसी कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम हेल्पलाइन शिकायत
उन्होंने कहा है कि राज्य शासन की महत्वपूर्ण एवं जनहित हितैषी सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का तत्परता पूर्वक संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें।
संबल पंजीयन
उन्होंने संबल योजना और जन्म प्रमाण पत्रों के पंजीयन कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं एवं योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों पर तत्परता के साथ कार्रवाई करने को कहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *