43 वर्षों की निष्कलंक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तेजभान सिंह, कांग्रेस कार्यालय में किया गया सम्मान

कटनी। स्वास्थ्य विभाग में 18 अप्रैल 1983 को एसआई (स्वच्छता निरीक्षक) पद पर अपनी सेवाएं देने वाले तेजभान सिंह 30 अप्रैल 2026 को 43 वर्षों की निष्कलंक, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला (एडवोकेट) ने तेजभान सिंह को पुष्पमाला, श्रीफल एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की। अपने संबोधन में अमित शुक्ला ने कहा कि श्री सिंह ने अपने 43 वर्षों के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्यकाल न केवल विभाग के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मचारी ही किसी भी व्यवस्था की मजबूती का आधार होते हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष नारायण निषाद, दीपक केशरवानी,हर्षित मिश्रा एवं इखलाक अहमद सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्री सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनके उत्कृष्ट सेवाकाल को नमन किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *