स्लीमनाबाद पुलिस ने कॉलेज में चलाया यातायात जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई सुरक्षा की शपथ

कटनी। थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा शासकीय कॉलेज स्लीमनाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विशेष रूप से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर देते हुए बताया कि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने पर राहवीर योजना के तहत ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही पीएम श्री योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक कैशलैस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। स्लीमनाबाद पुलिस की इस पहल को छात्रों ने सराहा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *