चले थे अडीबाजी करने, पहुंच गये जेल, ढीमरखेडा पुलिस ने की कार्यवाही, ग्राम कटारिया की घटना के बाद पुलिस ने दबोचा

कटनी। शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करते हुए अडीबाजी करने वाले आरोपियों को ढीमरखेड़ा पुलिस ने आज घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौब के नेतृत्व में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि विगत 27 मार्च 26 को ग्राम हरदुआ अतरिया निवासी 50 वर्षीय ग्राम सचिव सोने सिंह पिता दादी सिंह गोंड ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जानकारी दी कि 11 मार्च 26 को ग्राम पंचायत भवन कटरिया में वह शासकीय कार्य कर रहा था। इसी दौरान गांव के नानबाई एंव शेषनारायण गोंड आये और गंदी गंदी गालिया देकर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। पीड़ित ग्राम सचिव की रिपोर्ट पर  अपराध कमाक 184/26 धारा 296ए, 221,351 (3), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी घटना के बाद से हो फरार हो गए थे। पुलिस टीम के अथक प्रयास एंव सूझबूझ से आरोपियों को आज 02 अप्रैल 26 को गिरफतार किया  गया और जिला जेल कटनी में निरुद्ध किया गया है। पूर्व में भी आरोपियों द्वारा पंचायत भवन कटरिया में ताला लगा दिया गया था। जिसका अवैध कब्जा प्रशासनिक दखल के बाद अलग किया गया था। पुनः इसी तरह का कृत्य करने पर आरोपी उतारू थे और प्रशासन की कोई बात मानने को तैयार नहीं थे। लगातार अडीबाजी कर रहे थे, और न्यायालय के आदेश का पालन करने के लिए भी तैयार नहीं थे। तत्पश्चात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि जयपाल सिंह, आर. पंकज, आर. देवेन्द्र अहिवार, म.आर. शालनी राजपूत, महिला कोटवार रिंकी दाहिया का विशेष योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *