कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर मिला नवजात का शव, रेल महकमे में मचा हड़कंप

कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन से आज सुबह एक ऐसी खबर सामने आई जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के ट्रैक पर एक अज्ञात नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सुबह-सुबह ट्रैक किनारे दिखा मासूम का शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह-सुबह जब सफाई कर्मचारी और रेल अधिकारी प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पास से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े एक छोटे से पोटलीनुमा पैकेट पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक अज्ञात नवजात शिशु का शव है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी (GRP) और मेडिकल टीम को दी को दी। मौके पर पहुँची जीआरपी टीम ने जांच शुरू कर दिया है। फिलहाल बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही यह पता चल पाया है कि उसे वहां किसने और कब छोड़ा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *