हनुमान मंदिर पठरा धाम में महाबली के जन्मोत्सव पर उमड़ेगी भक्तों की भीड़, सुबह से ही आयोजित होंगे विविध धार्मिक आयोजन

कटनी। राम भक्त हनुमान जिन्हें कलयुग का भगवान भी कहा जाता है, उन महाबली प्रभु श्री बजरंगबली के दरबार नlपठरा धाम में कल 2 अप्रैल को भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही यहां पर धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा जो की देर शाम तक निरंतर जारी रहेगा। बड़वारा के समीप स्थित पठरा धाम हनुमान मंदिर को लेकर लोगों में बेहद आस्था है, यही वजह है कि जन्मोत्सव के अवसर पर यहां दूर-दूर से भक्त प्रभु के दर्शन करने और उनकी आराधना करने पहुंचते हैं।

महाबली हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर पठरा धाम हनुमान मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं मंदिर के प्रति विशेष आस्था रखने वाले लकी सचदेवा और ग्रामीण जनों ने जानकारी देते हुए कहा कि भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कल गुरुवार, 2 अप्रेल 2026 को सुबह साढ़े 11 बजे महाआरती की जाएगी इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहेगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *