कुठला के इंद्रानगर में ट्रांसपोर्टर पर चाकू से प्राणघातक हमला, लूट की कोशिश में बदमाशों ने पीठ पर किया वार

कुठला के इंद्रानगर में ट्रांसपोर्टर पर चाकू से प्राणघातक हमला, लूट की कोशिश में बदमाशों ने पीठ पर किया वार

कटनी। शहर के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर के पास आज सोमवार शाम चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने डीलक्स ट्रांसपोर्ट के संचालक दीपक द्विवेदी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अपने खेत से घर लौट रहा था।

रुपये देने से मना करने पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, दीपक द्विवेदी अपनी मोटरसाइकिल से खेत से वापस घर की ओर जा रहा था। शाम करीब सवा 6 बजे इंद्रा नगर के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और रुपयों की मांग करने लगे। जब दीपक ने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसकी पीठ पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

लहुलुहान हालत में खुद अस्पताल पहुँचे व्यवसायी

हमले में बुरी तरह घायल और लहुलुहान होने के बावजूद दीपक द्विवेदी ने हिम्मत नहीं हारी और खुद ही एमजीएम हॉस्पिटल पहुँचे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुँचा।

पुलिस जांच में जुटी

कुठला पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हुलिए के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟सार्थक कदम🌟 प्रदेश में यातयात कटनी ने स्थापित की मिसाल, प्रदेश का पहला यातायात थाना जहाँ ‘सिम्युलेटर’ से दी जाएगी ड्राइविंग की ट्रेनिंग, एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस की अनोखी पहल