कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी की महिला टीम ने प्रभु श्री राम की पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, यात्रा में रक्तदान का दिया संदेश
कटनी। रामनवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की शोभायात्रा शहर में भव्यता पूर्ण निकल गई इस दौरान कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी की महिला टीम ने शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा करते हुए किया। भगवान श्री राम एवं यात्रा पर ब्लड डोनर की महिला टीम ने फूलों की वर्षा करते हुए रक्तदान का संदेश देकर एक मिसाल कायम की। महिलाओं ने संदेश देते हुए कहा की “राम जी के आदर्शों को फैलाने के साथ-साथ हमें रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा भी करनी चाहिए। आप का रक्तदान किसी के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है। रक्तदान हर स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष टीनू सचदेवा के मार्गदर्शन में महिला विंग की अध्यक्ष मंजू शर्मा, पुष्पा ठाकुर, शिखा खम्परिया, रश्मि अग्रवाल, अनीता ठाकुर, ममता ठाकुर, छवि गुप्ता, श्रुति सेठिया, मनीषा पुरवार, संजना पांडे, संगीता खमरिया और प्रीति चतुर्वेदी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं और समाज सेवा में अपना योगदान दें। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने ब्लड डोनर की महिला टीम की इस पहल की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।








