शासकीय कन्या महाविद्यालय के अतिथि विद्वान आंजनेय को मिली पीएचडी उपाधि, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने ‘विद्या वाचस्पति’ से किया सम्मानित

Oplus_16908288

शासकीय कन्या महाविद्यालय के अतिथि विद्वान आंजनेय को मिली पीएचडी उपाधि, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने ‘विद्या वाचस्पति’ से किया सम्मानित

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी के वाणिज्य विभाग में पदस्थ अतिथि विद्वान आंजनेय तिवारी को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा ‘विद्या वाचस्पति’ (पीएचडी डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। आंजनेय तिवारी ने अपना शोध कार्य “मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कृषि आधारित उद्योगों के वित्त प्रबंधन का अध्ययन” विषय पर पूर्ण किया। उनका यह शोध क्षेत्रीय आर्थिक विकास और कृषि उद्योगों की वित्तीय स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने अपना शोध कार्य शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेयी के निर्देशन में पूरा किया। आंजनेय तिवारी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता लखन लाल तिवारी (ज्योतिषाचार्य) एवं मुक्ता तिवारी सहित शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. किरण खराड़ी, डॉ. संजय कांत भारद्वाज, डॉ. हर्षित द्विवेदी, अतीत तिवारी, अंकित सिंह कर्ण एवं समस्त स्टाफ को दिया है। इस उपलब्धि पर शासकीय कन्या महाविद्यालय परिवार ने आंजनेय तिवारी को प्रोत्साहित किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post