सफाई व्यवस्था से रू-ब-रू होने सुबह सुबह निगमायुक्त कर रही लगातार औचक निरीक्षण, तीन वार्डों की विभिन्न गलियों का किया पैदल भ्रमण, नागरिकों से लिया फीडबैक

सफाई व्यवस्था से रू-ब-रू होने सुबह सुबह निगमायुक्त कर रही लगातार औचक निरीक्षण, तीन वार्डों की विभिन्न गलियों का किया पैदल भ्रमण, नागरिकों से लिया फीडबैक

कटनी। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने लगातार सुबह सुबह औचक निरीक्षण करते हुए पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को निगमायुक्त शहर के वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 10 के विभिन्न मार्गो में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था से रू-ब-रू हुईं। निगमायुक्त द्वारा धंटाघर मार्ग, विजय रोलिंग शटर गली, जालपा माता मंदिर, सोनी मोहल्ला, गौतम गली, पोस्ट आफिस गली, चांडक चौक, आदर्श कालोनी मोड़, ईदगाह परिहसर सहित अन्य मार्गो का भ्रमण कर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनानें के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कार्य की गुणवत्ता, कचरा संग्रहण व्यवस्था तथा निर्धारित समय पर कार्य निष्पादन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

लिया फीडबैक

वार्ड निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्रीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर सफाई व्यवस्था के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान नागरिकों ने कई स्थानों पर नियमित सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया, वहीं कुछ एक स्थानों पर सुधार की आवश्यकता भी बताई जिसपर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

करें आवश्यक कार्यवाही

जालपा देवी मंदिर मार्ग के निरीक्षण के दौरान पुरवार आइस फैक्ट्री के समने पूर्व स्थित पीपल के झाड के पास रोड एवं नाली को दुरूस्त करनें, गौतम गली के निरीक्षण के दौरान पेयजल आपूर्ति हेतु नवीन पाइपलाइन विस्तार हेतु खोदी गई सड़क को ठीक करानें सहित पोस्ट आफिस गली में नीलेश चौदहा के मकान के सामने तिराहे पर नाली की टूटी रैलिंग की मरम्मत करानें के साथ ही आदर्श कॉलोनी मोड के पास के नाले की समुचित सफाई करानें के भी निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।

पर्वो पर रहे विशेष सफाई

उन्होंने आगामी नवरात्रि एवं आगामी दिनों में पड़ने वाले अन्य पर्वो पर नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर में विशेष सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतनें और निर्धारित मानकों के अनुरूप सफाई का कार्य सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए। निगमायुक्त नें कचरा संग्रहण को समयबद्ध एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया ताकि पर्वो के दौरान सार्वजनिक मार्गो में कचरा दिखाई न दे।

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, क्षेत्रीय वार्ड दरोगा ब्रजेश कुंडे, मोनू चौदहा, मनोज बिरहा एवं प्रफुल्ल यादव मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post