जिनके जीवन को देखा 3 ईडियट्स मूवी में आज उनसे हुई मुलाकात, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तनखा के घर पहुंचे सोनम वांगचुक
भोपाल। एक सच्चे राष्ट्र भक्त और भारत माता के सपूत सोनम वांगचुक किसी परिचय के मोहताज नहीं। सोनम वांगचुक एक प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् है, जिन्होंने भारतीय सेना को पहाड़ियों की ठंड से बचाने के लिए सोलर हाउस जैसे अनेकों आविष्कार किए। देश की बहुचर्चित थ्री इडियट्स सुपर हिट मूवी सोनम वांगचुक पर ही बनी। थ्री इडियट्स को अरबों लोगों ने देखा और फिल्म में मौजूद किरदार फुनसुख वांगडू जो की सोनम वांगचुक पर आधारित था उसे खूब सराहा। म
सोनम वांगचुक को मुख्य रूप से शिक्षा प्रणाली में नवाचार और टिकाऊ विकास के लिए जाना जाता है। वे SECMOL (Students’ Educational and Cultural Movement of Ladakh) के संस्थापक हैं और ‘आइस स्तूप’ (कृत्रिम ग्लेशियर) तकनीक के आविष्कारक हैं। इन्हें अनायास सरकार ने लगभग 6 माह जेल में रखा गया। विगत दिवस सोनम वांगचुक देश के ख्यातिलब्ध अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता विवेक तनखा के निवास पर सपत्नीक पहुँचे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री तनखा के साथ प्रदेश के चर्चित कांग्रेस प्रदेश सचिव अंशु मिश्रा भी मौजूद थे। इस दौरान जुझारू युवा नेता अंशु मिश्रा ने सोनम वांगचुक से मुलाक़ात करते हुए विचारो का आदान प्रदान किया।
युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री मिश्रा ने कहा की जब देश और जनता के मुद्दे उठाने के लिए सोनम वांगचुक जेल में थे तब अभिवावक की तरह वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं देश के ख्यातिलब्ध अधिवक्ता विवेक तनखा चट्टान की तरह वांगचुक परिवार के साथ थे। देश की सेवा में तत्पर रहते हुए अपना सर्वस्व देने वाले ऐसे महामानव का हम सभी हृदय से अभिवादन करते हैं।








